फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: A memorial will be built at Khatkar Toll in memory of farmers who lost their lives in farmer movment

Haryana: खटकड़ टोल पर बनेगा किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की याद में स्मारक

Wed, 13 Dec 2023 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Dec 2023 12:34 AM IST
सार

जींद में खटकड़ टोल कमेटी की ओर से विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान आंदोलन आजादी के बाद देश के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन रहा।

विज्ञापन
Haryana: A memorial will be built at Khatkar Toll in memory of farmers who lost their lives in farmer movment
मंच पर मौजूद दीपेंद्र हुड्डा, अनुराग ढांडा, चंद्रशेखर सहित अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के खटकड़ टोल के पास आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में खिलाड़ी से लेकर राजनेता, किसान नेता पहुंचे। कार्यक्रम में आए सभी किसानों ने दो मिनट का मौन रख कर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


खटकड़ टोल कमेटी की ओर से विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसान आंदोलन में जींद से जान गंवाने वाले 19 किसानों की याद में स्मारक बनाने का फैसला हुआ है। इसको लेकर जिन किसानों की जान गई है, उन सभी किसानों के नाम यहां पर लिखे जाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, गुरनाम सिंह चढूनी, जगजीत सिंह दल्लेवाल, निर्मल चौधरी, अभिमन्यु कोहाड़, जोगेंद्र नैन, हरिकेश काब्रच्छा, अनीश खटकड़, भूपेंद्र जागलान, वेदप्रकाश बरसोला, महेंद्र सिंह जुलानी, फूल सिंह बरसोला, पूनम रेढू कंडेला, अनीता सुदकैन, कृष्ण सफा खेड़ी, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन बीरेंद्र घोघड़ियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद कोटे से 21 लाख देंगे : दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल के बाद सबसे बड़ा आंदोलन किसान आंदोलन रहा, लेकिन 75 साल के इतिहास में ऐसा अहंकार किसी सरकार में नहीं देखा जो केंद्र, प्रदेश सरकार में नजर आया। किसानों को कभी आतंकवादी कहा गया तो कभी कुछ कहा गया। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के किसानों को चोट पड़ी तो हरियाणा के 14 सांसद किसानों के खिलाफ संसद में खड़े नजर आए। स्मारक बनाने के लिए सांसद कोटे से दीपेंद्र हुड्डा ने 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।

लिखित तौर पर मांगें मानने के बाद भी मुकरी केंद्र सरकार : जयंत
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लिखित तौर पर आश्वासन दिया गया था जब किसान आंदोलन स्थगित हुआ था। नवंबर की बात है सभी किसान संगठनों ने निर्णय लिया था कि आंदोलन जीत गए हमारी मांगें मानी गईं। किसानों पर जो दर्ज मामले थे उनको रद्द करने की मांग को भी माना गया था। केंद्र सरकार चाहती तो क्या प्रदेश सरकार किसानों पर दर्ज मामले वापस नहीं होते। आज भी किसान नेताओं पर मामले चल रहे हैं। नोटिस उनको दिए जा रहे है। किसानों का सबसे बड़ा मुद्दा एमएसपी का था। केंद्र सरकार को चाहिए कि एमएसपी पर कानून बनाए।

700 किसानों के शहीदी स्मारक बनें : ढांडा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि जब किसान आंदोलन था तो आप पार्टी का कार्यकर्ता, नेता, विधायक, मंत्री, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सब किसानों के साथ थे। मोदी सरकार ने किसानों के स्वाभिमान से टकराने की कोशिश की थी। ये एक ऐसी लड़ाई थी, जिसमें 700 किसानों की जान गई थी। हमारा तो सपना यह है कि केंद्र में ऐसी सरकार बने जो 700 किसानों के शहीदी स्मारक बनाए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिले।


सरकार पर निष्पक्ष चुनाव करवाने का भरोसा : बजरंग पूनिया
खटकड़ टोल पर पहुंचे कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने कहा कि यह विजय दिवस कार्यक्रम एक सामाजिक कार्यक्रम है। किसान आंदोलन में हमारे लिए लड़ते हुए जिन किसानों ने अपनी जान दी, हमारा भी फर्ज है कि हम उन्हें याद रखें। अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा। बजरंग पूनिया से कुश्ती संघ चुनाव को लेकर कहा कि उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है। बृजभूषण उससे जुड़े हुए लोग इसमें नहीं आएंगे। आगामी एसोसिएशन चुनाव में समर्थन के बारे में किए गए सवाल पर बजरंग पूनिया ने कहा कि वह केवल अच्छे लोगों को समर्थन देंगे। जो भी कुश्ती को आगे बढ़ाने का काम करेगा, उसका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed