{"_id":"66636830ecf3882761040616","slug":"happy-journey-of-2429-in-59250-jind-news-c-199-1-sroh1006-118157-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 59250 में 2429 का हैप्पी हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 59250 में 2429 का हैप्पी हुआ सफर
Sat, 08 Jun 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी32-जिला स्तरीय हैप्पी कार्ड वितरण समारोह में मौजूद लोग। स्रोत प्रशासन
जींद। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत जिलास्तरीय हैप्पी कार्ड वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को लघु सचिवालय के सरल केंद्र में किया गया। कार्यक्रम में जींद से विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। करनाल से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जिले के छात्तर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार से सीधा संवाद किया। उन्होंने जिले के करीब दो दर्जन लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, महाप्रबंधक राहुल जैन भी मौजूद रहे।
विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि जिले में इस योजना का लाभ लेने वाले 59250 लाभार्थी हैं। इनमें से 2429 लोगों को लाभ दिया गया है। इसी तरह एनसीएमस स्कीम लागू की गई है। इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति ई-बुकिंग हरियाणा ट्रांस्पोर्टडॉटसीओडॉटइन से अपना आवेदन अप्लाई कर सकता है। एनसीएमसी कार्ड को कोई भी व्यक्ति रीचार्ज करवाकर नेशनल लेवल पर बस, ट्रेन और मेट्रो में टिकट लेकर सफर कर सकता है। इस कार्ड के लिए रीचार्ज की सुविधा प्रत्येक बस स्टैंड पर उपलब्ध है। महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि परिवहन विभाग 60 वर्ष से ज्यादा पुरुष व महिला के एनसीएमसी कार्ड निशुल्क उपलब्ध करवा रहा है, जिसमें उन्हें हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बसों में आधा किराया देना होगा। साथ में लाभार्थी एनसीएमसी स्कीम की सभी सुविधाएं प्राप्त कर सकेगा। एक हजार किलोमीटर पूरे होने पर लाभार्थी इस कार्ड में रीचार्ज करवाकर एनएमसी स्कीम की भी सुविधाएं प्राप्त कर सकेगा।