Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hafed bought mustard worth 2 crore 80

Jind News: हैफेड ने खरीदी 2 करोड़ 80 की सरसों

Thu, 03 Apr 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 03 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hafed bought mustard worth 2 crore 80
02जेएनडी21-सरसों की नमी की जांच करते हुए। संवाद - फोटो : kathua
उचाना। किसान की सरसों मंडी में आते ही सरकारी खरीद पर बिक रही है। हैफेड की ओर से कपास मंडी में शेड के नीचे सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। 5950 रुपये प्रति क्विंटल भाव सरसों का रेट तय किया है। आठ प्रतिशत तक नमी वाली सरसों की खरीद की जा रही है। अब तक दो करोड़ 80 लाख रुपये की सरसों की खरीद हैफेड कर चुकी है। 310 किसान 4700 क्विंटल सरसों सरकारी रेट पर बेच चुके हैं।
विज्ञापन

अब से पहले एक किसान एक दिन में 25 क्विंटल सरसों की फसल बेच सकता था। इस बार एक किसान एक दिन में 40 क्विंटल सरसों की फसल बेच सकते है। इससे किसानों को फायदा हुआ है, क्योंकि पहले 25 क्विंटल से अधिक सरसों होने पर किसान को दोबारा से मंडी आना पड़ता था। अब 40 क्विंटल तक सरसों खरीदी जाने से किसानों की जो मांग बीते सीजन में थी, वह इस बार पूरी हो गई है। किसान राजेंद्र, सुखबीर और राजा ने कहा कि सरसों की फसल मंडी में आते ही बिक रही है। हैफेड मैनेजर अनीता ने कहा कि सरसों की खरीद निरंतर जारी है। किसानों को किसी तरह की परेशानी खरीद के दौरान नहीं आने दी जा रही है। जो सरसों की फसल सरकारी नियमानुसार मापदंड पर खरी उतरती है उसको आते ही खरीदा जा रहा है। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी है। किसान हित में निरंतर फैसले सरकार ले रही है। पहले एक किसान एक दिन में 25 क्विंटल सरसों बेच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed