{"_id":"6423150c27296203f70e84c4","slug":"hafed-bought-400-quintal-mustard-after-13-days-jind-news-c-17-1-107132-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हैफेड ने सरकारी खरीद शुरू होने के 13 दिन बाद खरीदी 400 क्विंटल सरसों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हैफेड ने सरकारी खरीद शुरू होने के 13 दिन बाद खरीदी 400 क्विंटल सरसों
Tue, 28 Mar 2023 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 28 Mar 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
जींद। हैफेड ने मंडी में सरकारी खरीद शुरू होने के 13 दिन बीतने के बाद सरसों की खरीद शुरू की है। इससे पहले अब तक मंडी में लगभग दस हजार क्विंट से ज्यादा सरसों किसानों ने मजबूरी में निजी व्यापारियों को कम दामों में बेचनी पड़ी। प्रथम दिन किसानों को हैफेड की खरीद शुरू नहीं होने की जानकारी के अभाव में भी निजी व्यापारियों को एक हजार से ज्यादा क्विंटल सरसों बेचनी पड़ी।
पिछले 13 दिन बीतने के बाद अब तक मंडी में सरसों की खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते किसानों को अपनी सरसों 5 हजार रुपये से 5350 रुपये प्रति क्विंटल तक बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। आढ़तियों व सरकार के मध्य चल रहे दलाली का विवाद के चलते किसानों को सरसों सस्ते में बेचने का नुकसान उठाना पड़ा। अब लंबा समय बीतने के बाद भी सरकार व आढ़तियों के मध्य विवाद खत्म नहीं हुआ तो किसानों को उनकी फसल का उचित रेट दिलवाने के लिए हेफेड ने सोसायटी के माध्यम से खरीद शुरू की है। अब किसानों को सरसों बेचने के लिए मंडी में गेट पास कटवाकर सोसाइटी की दुकान पर सरसों लेकर जानी होगी। हैफेड मंडी में आठ तक की नमी की मात्रा की सरसों खरीद रही है। जिन किसानों की सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा है।
कोट
मंडी में मंगलवार को सोसाइटी के माध्यम से 400 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। किसान आठ प्रतिशत से कम नमी की सरसों को लेकर आएं। ताकि वह सरसों को उसी दिन बेचकर वापस जा सके। जिन किसानों ने सरसों को पोर्टल पर अपडेट करवाया है। उनकी सरसों ही हैफेड खरीद करेगा।
विज्ञापन
-- विजय शर्मा मैनेजर हेफेड।