फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Guru Nanak Dev ji's marriage festival celebrated with devotion and pomp

Jind News: गुरु नानक देव जी का विवाह पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया

Thu, 12 Sep 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev ji's marriage festival celebrated with devotion and pomp
जींद। प्रथम पातशाही गुरु नानक देव जी का विवाह पर्व ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। गुरु घर के प्रवक्ता बलविंदर सिंह के अनुसार इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के शब्दी जत्थे की ओर से फेरी का आयोजन किया गया। उसके बाद गुरुद्वारा साहिब में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इसमें हिसार से आए कुलदीप सिंह के रागी जत्थे ने गुरु नानक देव जी के विवाह संबंधी सभी रस्मों को अपनी रसमयी वाणी में पिरो कर संगतों को सुना कर निहाल कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी का विवाह बटाला शहर में गुरुद्वारा कंध साहिब में बीबी सुलखनी के साथ हुआ था। जहां हर साल गुरु नानक देव जी की वैवाहिक वर्षगांठ को विवाह की तर्ज पर उत्सव की तरह मनाया जाता है। लड़की पक्ष के घर की जगह गुरुद्वारा डेहरा साहिब बना हुआ है। जोकि गुरुद्वारा कंध साहिब के पास ही है। ग्रंथों के अनुसार गुरुजी के ससुराल वालों ने उस समय बारात को एक कच्चे घर में ठहराया था। इसकी दीवार आज भी वैसे ही खड़़ी है। इसे फ्रेम में संजोकर रखा गया है।
विज्ञापन

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी की सदस्य बीबी परमिंद्र कौर ने गुरुद्वारा कंध साहिब के नाम को लेकर कहानी बताई कि गुरुजी उस समय कच्ची दीवार (कंध) का सहारा लेकर बैठे थे। वधु पक्ष की एक वृद्ध महिला को लगा कि कहीं ऐसा न हो कि लड़किंया शरारत कर के कच्चदी दीवार को गिरा दें और दूल्हे को चोट आ जाए या वो बुरा मान जाएं। यह बात उन्होंने गुरुजी से कही तो वो मुस्कराते हुए बोले कि माता जी यह दीवार युगों-युगों तक नही गिरेगी। इतिहास गवाह है कि 500 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी मिट्टी की यह दीवार ज्यों की त्यों गुरुद्वारा कंध साहिब में मौजूद है। समागम में गुरुद्वारा मैनेजर गुरविंदर सिंह चौगामा, जत्थेदार गुरजिंद्र सिंह, रागी कुलदीप सिंह, जोगिंद्र सिंह पाहवा, कमल चुघ, जसकरन सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरविंदर सिंह रत्तक व दर्शन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed