रेवाड़ी। श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं विषय पर संगोष्ठी का कार्यालय में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव ने समानता, सेवा, सत्य और भाईचारे का जो संदेश दिया। वह आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके उपदेश समाज में प्रेम, एकता और सहयोग की भावना जगाते हैं।
संगोष्ठी के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश मानवता को एकता और समानता की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में सौहार्द और शांति का वातावरण बनाना चाहिए। इस अवसर पर अनामिका शर्मा, सरोज बाला, विनीता यादव, अनीता यादव, नीरज शर्मा, अजय प्रजापत और कुलदीप सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।