फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gulshan selected in Commonwealth Powerlifting Championship

Jind News: राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गुलशन का चयन

Mon, 19 Jun 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gulshan selected in Commonwealth Powerlifting Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग और यूरोपियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में सफीदों के गुलशन सैनी का चयन हुआ है। यह चैंपियनशिप 30 जून से 2 जुलाई तक नॉटिंघमशायर (इंग्लैंड) में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, केन्या और न्यूजीलैंड के पावर लिफ्टर भाग लेंगे। गुलशन सैनी की इस उपलब्धि पर सफीदों क्षेत्र में खुशी की लहर है और उनके यहां पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गुलशन सैनी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी भूपेंद्र धवन को दिया है। गुलशन सैनी ने बताया कि उसका चयन 75 किलोग्राम वर्ग में हुआ है। उसके अलावा अन्य राज्यों से 90 किलोग्राम वर्ग में रितेश डोगरा, 100 किलोग्राम वर्ग में सुरेंद्र सिंह, 110 किलोग्राम में प्रभजीत सिंह व जगदीश सिंह का भी चयन हुआ है। सैनी ने बताया कि भारतीय टीम का नेतृत्व द्रोणाचार्य अवार्डी कोच भूपेंद्र धवन और टीम मैनेजर सुजीत खत्री करेंगे। गुलशन सैनी ने कहा कि वे ऊर्जा, शक्ति और आत्मविश्वास के साथ पावरलिफ्टिंग के जौहर दिखाएंगे और मेडल जीतकर लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed