फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Group D papers of Delhi court were solved in Jind's chicken farm, the police caught three

जींद के मुर्गी फार्म में हल कर रहे थे दिल्ली कोर्ट की ग्रुप डी के पेपर, पुलिस ने तीन दबोचे

Sun, 28 Feb 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Group D papers of Delhi court were solved in Jind's chicken farm, the police caught three
जींद। दिल्ली जिला अदालत के लिए चल रही ग्रुप-डी की ऑनलाइन परीक्षा का पेपर हल करने के लिए काकड़ौद गांव के पास बने मुर्गी फार्म को हाईटेक बनाया गया था। सूचना के आधार पर रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उचाना थाना पुलिस, सीआईए ने छापा मारा तो आरोपी खेतों के रास्ते भाग निकले। हालांकि पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को मोबाइल, ब्लूट्रूथ, वाई-फाई आदि उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

काकड़ौद निवासी कृष्ण के खेतों में बने मुर्गी फार्म परिसर में बने घर में पेपर लीक व सॉल्व करने वाले गिरोह के गुर्गे मौजूद थे। कृष्ण ने अपने घर की छत पर वाई-फाई लगाया हुआ है। गिरोह के सदस्य वहीं बैठकर मोबाइल व ब्लूटूथ से प्रश्न पत्र हल कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का सरगना काकड़ौद निवासी अशोक खुद को हरियाणा पुलिस का सिपाही बताता है और उसने अपना नकली पुलिस का पहचान पत्र बनवा रखा है। यह गिरोह परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर परीक्षा पास करवाने का काम करता है। इस समय कई लड़के निगरानी कर रहेे थे कि पुलिस को भनक नहीं लगे। यह मुर्गी फार्म मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर स्थित है। रविवार सुबह पुलिस की गाड़ी को देखकर दर्जन भर युवक मौके से भाग निकले, जबकि पुलिस ने दनौदा कलां निवासी सुरेंद्र व हरदीप, काकड़ौद निवासी मनदीप को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, वाई-फाई व इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण के अलावा 10 बाइक व गाड़ी कब्जे में ली है।
विज्ञापन

अभी प्रारंभिक सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। तीन लोगों को पकड़ा है। जिस घर में कार्रवाई हुई, वहां हवन भी करवाया गया था। पता किया जा रहा है कि कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र खटकड़, डीएसपी उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed