फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Group D employee injured after being hit by bus

बस की चपेट में आने से ग्रुप डी का कर्मचारी घायल, किया रेफर

Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Group D employee injured after being hit by bus
नागरिक अस्पताल में घायल कर्मचारी को लेकर पहुंचे वर्कशॉप के कर्मचारी। - फोटो : Jind
जींद। रोडवेज बस की मरम्मत कर वर्कशॉप की तरफ जा रहा ग्रुप डी का कर्मचारी वीरेंद्र सोमवार सुबह वर्कशॉप में ही दूसरी बस की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसको रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन घायल कर्मचारी वीरेंद्र को हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप में सोमवार को रोडवेज के ग्रुप डी का कर्मचारी खरक पूनियां निवासी वीरेंद्र बस की मरम्मत करके वर्कशॉप की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान दूसरा कर्मचारी दूसरी बस के ब्रेक रिपेयरिंग करने के बाद जांच करने के लिए बस को बैक में तेज गति से ला रहा था। तो उस बस की तरफ वीरेंद्र का ध्यान नहीं गया और बस की जांच कर रहे मैकेनिक को भी पीछे वीरेंद्र जाता हुआ नहीं दिखाई दिया। इसके चलते वीरेंद्र बस की चपेट में आकर घायल हो गया। दूसरे कर्मचारियों ने बस के नीचे से वीरेंद्र को निकालकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया और परिजन उसको हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर रोडवेज के महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन भी नागरिक अस्पताल पहुंचे और घायल वीरेंद्र के साथ हुई दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed