{"_id":"60a29f368ebc3e583b354b4f","slug":"grocery-shopkeepers-of-vegetable-market-accused-police-of-carrying-valuables-jind-news-rtk6088980192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी के किराना दुकानदारों ने पुलिस पर लगाया कीमती सामान उठाकर ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी के किराना दुकानदारों ने पुलिस पर लगाया कीमती सामान उठाकर ले जाने का आरोप
विज्ञापन
पुलिस पर मनमानी करते हुए दुकानों से सामान उठाने पर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया है। व्यापारियों ने कहा कि पहले शाम पांच बजे तक दुकान खोलने के सरकार के फैसले पर भी शहर थाना पुलिस ने सुबह दस बजे ही दुकानों को बंद करवा दिया था। अब जब दुकानों का समय दोपहर दो बजे तक किया गया है तो भी मनमाने ढंग से दुकानों को बंद करवाया जा रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि रविवार को शहर थाना प्रभारी की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने न सिर्फ दुकान बंद करवाई, बल्कि दुकानदारों के साथ मारपीट की। उनका सामान उठा लिया। वहीं कुछ लोगों ने सोमवार को भी पटियाला चौक पर पुलिस द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
इसको लेकर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सब्जी मंडी के दुकानदारों की सोमवार को बैठक हुई। व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि रविवार को शहर थाना प्रभारी व उसकी टीम ने लॉकडाउन के नाम पर दुकानदारों पर लाठियां भाजी। उनका कीमती सामान उठाकर ले गए। इससे व्यापारियों में काफी रोष व गुस्सा है। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और रोष प्रकट किया। महावीर ने कहा कि शहर थाना पुलिस द्वारा पहले भी कई बार कोरोना की आड़ में निर्दोष दुकानदारों पर लाठियां बरसाई गई हैं। दुकानदारों को तंग किया जा रहा है। इसे व्यापार मंडल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर नगर प्रधान ईश्वर बंसल, उपप्रधान राधेश्याम बिंदल, सचिव सुरेश गर्ग ने कहा कि पुलिस का तानाशाही रवैया व्यापारियों को उकसा रहा है। महावीर ने कहा कि गौरव रेहड़ी वाले के 75 पैकेट गुड़, किराना दुकानदार दीपक मित्तल की दुकान से 12 किलोग्रमा देसी घी उठाया गया है। कई अन्य दुकानदारों का सामान उठाया गया है।
विज्ञापन
अब 12 बजे तक खोलेंगे दुकान
इस अवसर पर सब्जी मंडी स्थित किराना दुकानदारों ने फैसला लिया कि मंगलवार से सब्जी मंडी में किराना दुकान सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खोली जाएंगी।
व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस सजग
प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है। इसकी व्यवस्था बनाना पुलिस का काम है। सब्जी मंडी में बिना समय के दुकान खोली गई थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो दुकानदार सामान छोड़कर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने उनका सामान उठाकर दुकान के अंदर रखा है। कोई सामान पुलिस साथ नहीं लाई है। कुछ व्यापारी पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सारी कार्रवाई नियमानुसार की गई है। किसी भी दुकानदार को लाठी नहीं मारी गई।
डॉ. सुनिल कुमार, शहर थाना प्रभारी