फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   green singnal for hospital in haibatpoor, jind

हैबतपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने पर लगी मुहर

Fri, 09 Sep 2016 12:35 AM IST
jind
jind Updated Fri, 09 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
green singnal for hospital in haibatpoor, jind
नागरिक अस्पताल के 100 बेड के नए भवन का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : bureau
 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए हैबतपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने पर मुहर लगा दी है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए अब महज औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। बृहस्पतिवार को जींद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज के लिए नागरिक अस्पताल व हैबतपुर साइट का दौरा किया। अब यह टीम मेडिकल एजूकेशन रिसर्च डायरेक्टर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11 सितंबर की गौरव रैली के दौरान मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम में शामिल डॉ. सुरेंद्र कश्यप, डॉ. संसार शर्मा व डॉ. वीके जैन ने सिविल सर्जन संजय दहिया के साथ बृहस्पतिवार को सुबह सबसे पहले नागरिक अस्पताल में 100 बेड के नए भवन का दौरा किया और यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद हैबतपुर साइट का दौरा किया। तीन सदस्यीय टीम मेडिकल एजूकेशन रिसर्च डॉयरेक्टर को जो रिपोर्ट सौंपेगी, उसमें हैबतपुर में 24 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज के लिए फैक्लिटी, हॉस्टल, डॉक्टर निवास बनाने का सुझाव दिया है। वहीं नागरिक अस्पताल कैंपस में ओपीडी बनेगी। नियमानुसार पीजीआई के पूरे कैंपस की दूरी 10 किलोमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल व हैबतपुर साइट के बीच की दूरी 3.5 किलोमीटर है, जो नियमों पर खरी उतरती है।
विज्ञापन


अस्पताल के लिए चाहिए 300 बेड की सुविधा
नियमानुसार मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए 300 बेड की सुविधा जरूरी है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में 100 बेड की सुविधा है और 100 बेड के भवन का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। दोनों को मिलाकर 200 बेड की ही सुविधा होगी। स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम 300 बेड का अस्पताल बनाने के लिए पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर दोबारा बनाने के लिए भी सिफारिश करेगी।
विज्ञापन



मेडिकल एजूकेशन रिसर्च डायरेक्टर को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
 नागरिक अस्पताल व हैबतपुर साइट पर दोनों ही जगह 24-24 एकड़ जमीन उपलब्ध है। टीम ने दोनों जगह का दौरा कर लिया है। हैबतपुर साइट पर मेडिकल कॉलेज के लिए फैकल्टी, हॉस्टल व चिकित्सक निवास बनाए जा सकते हैं। वहीं नागरिक अस्पताल में फिलहाल 200 बेड़ की सुविधा है और 100 बेड के भवन की और जरूरत है। 100 बेड के नए भवन में अच्छी व्यवस्था है, लेकिन उन्हें मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के हिसाब से अपग्रेड करने की आवश्यकता है। इस बारे में टीम मेडिकल एजूकेशन रिसर्च डायरेक्टर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वीके जैन, प्रो वाइस चांस्लर पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय, रोहतक।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed