फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Greed to get daughter's relation, a person duped into a cold drink by drugging a gold ring, mobile and Rs 800

बेटी का रिश्ता करवाने का लालच देकर व्यक्ति को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ठगी सोने की अंगूठी, मोबाइल और 800 रुपये

Fri, 28 May 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Greed to get daughter's relation, a person duped into a cold drink by drugging a gold ring, mobile and Rs 800
दो महिलाओं ने अपने बेटियों का रिश्ता करने की बात कहकर बाजार में जूते पालिश करवा रहे गुलकनी निवासी व्यक्ति से सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, चांदी का छल्ला और 800 रुपये ठग लिए। महिलाओं ने ठगने से पहले व्यक्ति को अपनी बातों में उलझाया फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात की। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गुलकनी निवासी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि वह 27 मई को बाजार में किसी काम से गया था। इस दौरान वह जूतों पर पालिश करवाने लगा तो वहां पर दो महिलाएं आईं और उनको बातों में उलझाकर अपनी दो बेटियों का रिश्ता करवाने की बात कही। इस पर उसने अपने नाती के साथ रिश्ता करवाने की बात कही तो महिलाओं ने उसे कहा कि यहां पर शोर ज्यादा है। इसलिए वह बाजार के नजदीक ही एकांत में बैठ गए और महिलाओं ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। जब उसको होश आया तो उसकी सोने की अंगूठी, चांदी का छल्ला, मोबाइल फोन और 800 रुपये की नकदी गायब पाया। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी कर ठगी करने के आरोप में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed