{"_id":"67f6cffbeee35b45d702788c","slug":"grand-preparations-for-baba-barfanis-darshan-jind-news-c-199-1-sroh1009-132851-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु तैयार
Thu, 10 Apr 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी15: नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने आए श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। यात्रा पर जाने से पहले आवश्यक मेडिकल प्रक्रिया को नागरिक अस्पताल में शुरू किया गया है। यात्रा तीन जुलाई के आसपास शुरू होने के आसार हैं। बावजूद इसके यात्रा में जाने के लिए जरूरी मेडिकल की प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं।
पिछले तीन दिन में सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने नागरिक अस्पताल पहुंच मेडिकल प्रक्रिया की जानकारी हासिल की है, जबकि 60 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी मेडिकल प्रक्रिया को पूरा भी करवा लिया है।
स्वास्थ्य विभाग ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की चिकित्सा जांच शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। अमरनाथ यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई से शुरू होने की संभावना है और आगामी नौ अगस्त तक जारी रहेगी। हर बार की तरह इस बार भी सावन माह में श्रावणी मेले के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद जिला नागरिक अस्पताल में श्रद्धालुओं की चिकित्सा जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को भी 20 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी चिकित्सा जांच करवाई।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले जरूरी
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से चिकित्सा जांच करवाने के लिए फार्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फार्म के साथ पासपोर्ट फोटो लगाना होगा। चिकित्सा जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद कमरा नंबर 22 में डिप्टी एमएस के हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद इसे संबंधित बैंक की शाखा में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति होना जरूरी है। मेडिकल के लिए सौ रुपये की पर्ची कटती है, जबकि बैंक में प्रति व्यक्ति पंजीकरण फीस 150 रुपये रखी गई है। इसके बाद बैंक की ओर से यात्रा शुरू करने के लिए तिथि जारी की जाएगी। बैंक में पंजीकरण के दौरान हर व्यक्ति को बायोमेट्रिक निशान देना होगा।
इन श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की उम्र 14 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। छह सप्ताह या उससे ज्यादा की गर्भवती अमरनाथ की यात्रा नहीं कर सकती। अमरनाथ की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी ऊंचे तक चढ़ाई करनी होती है। इसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। यही कारण है कि अस्थमा और फेफड़ों से संबंधित तकलीफ से जूझने वाले श्रद्धालु इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं माने जाते।
वर्जन
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की चिकित्सा जांच शुरू है। जिस भी श्रद्धालु को अमरनाथ जाना है, उसके लिए मेडिकल का एक निर्धारित फार्म है। यह चिकित्सा जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही श्रद्धालुओं को चिकित्सा प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। हर दिन दस से 20 श्रद्धालु चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।