{"_id":"67460d01daf6b4e3e3069098","slug":"gram-4-rules-continue-to-be-ignored-work-on-government-institutions-not-stopping-jind-news-c-199-1-sroh1009-126296-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रैप-4 के नियमों की अनदेखी जारी, सरकारी संस्थानों पर नहीं रुक रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रैप-4 के नियमों की अनदेखी जारी, सरकारी संस्थानों पर नहीं रुक रहे काम
विज्ञापन
जींद। जिले में ग्रैप के नियमों की अनदेखी लगातार चल रही है। इसके चलते पिछले कई दिनों से प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड की टीम ने बस अड्डे समेत अन्य स्थानों पर दबिश देकर जुर्माना लगाकर काम रुकवाया। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य ज्यों का त्यों चल रहा है। मंगलवार को हुडा मार्केट में भी जेसीबी की सहायता से मिट्टी उठाने का काम चला।
प्रदूषण को नियंत्रण करने में जहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम काम कर रही है। इसके विपरित सरकार विभागों के अधिकारी इसके प्रति गंभीर नहीं है। प्रदूषण विभाग की कार्रवाई का असर मौसम में भी दिखाई देने लगा है। चार दिनों से तापमान में वृद्धि के साथ एक्यूआई में गिरावट आ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम आठ डिग्री रहा। हवा की गति दस किलोमीटर प्रतिघंटा व मौसम में आद्रता 45 प्रतिशत बनती रही। जिसके चलते जींद का एक्यूआई 340 रहा। चार दिन से मौसम ठीक रहने के चलते अब सांस के रोगियों व वायरल बुखार पीड़ितों की संख्या में भी कमी आई है।
बाक्स
मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक मौसम साफ और स्थिर रहेगा। जिन किसानों ने अबतक गेहूं की बिजाई नहीं की है वह पूरी कर सकते हैं। चार दिन पहले तक तापमान 20 से 21 डिग्री तक रह रहा था और मौसम में गहरी धुंध, कोहरा और स्मॉग छाया रह रहा था। इसके चलते 12वीं तक कक्षाओं की छुट्टी भी करनी पड़ी थी। मौसम में लगातार ठंडक भी बनी हुई थी और अस्पताल में मरीजों की संख्या तक बढ़ रही थी। पिछले चार दिन से सूर्य के दर्शनों के साथ ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। तापमान अब 25 डिग्री तक पहुंच रहा है। अब सुबह और शाम के समय हलकी धुंध रह रही है। दिनभर मौसम साफ रह रहा है।
विज्ञापन
बाक्स
यह है पिछले चार दिन का तापमान
तिथि
अधिकतम न्यूनतम तापमान (डिग्री में) एक्यूआई (अधिकतम)
26 नवंबर
25
08
304
25 नवंबर 26
09
340
24 नवंबर
27
12
306
23 नवंबर
28
11
359
22 नवंबर
26
10
354
21 नवंबर
26
10
383
बाक्स
ग्रैप 4 के नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही
जिले में ग्रैप 4 के नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी। अगर कहीं लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम सख्त कार्रवाई करेगी।
अश्वनी धीमान क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।