{"_id":"65e613102c1d4da72c09e4cf","slug":"government-should-give-compensation-for-crops-damaged-due-to-hailstorm-kandela-jind-news-c-199-1-jnd1001-113849-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का मुआवजा दे सरकार : कंडेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का मुआवजा दे सरकार : कंडेला
Mon, 04 Mar 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, इसलिए सरकार इसकी स्पेशल गिरदावरी करवाकर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दे।
उन्होंने कहा कि देश के किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। इसके लिए आजतक की पिछली सरकारें जिम्मेदार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की की अपने वादे के अनुसार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करें और किसानों की सभी फसलों पर एमएसपी का कानून बनाया जाए। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसान शांति से आंदोलन चलाएं, शांति से ही आंदोलन जीता जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि किसान नेताओं से बातचीत करके उनकी मांगों को पूरा करें। इस अवसर पर किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जयदीप चहल, पंचायती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभेराम, प्रवक्ता छज्जू राम, जनकल्याण मंच के पंचायती प्रकोष्ठ के प्रधान भीरा दालमवाला, किसान नेता प्रधान बेदू कंडेला, लीला, फकीरिया मौजूद थे।