फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should change live-in relationship law: Dharampal

लिव इन रिलेशनशिप कानून को बदले सरकार : धर्मपाल

Wed, 24 Jul 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Government should change live-in relationship law: Dharampal
23जेएनडी06: कंडेला गांव में बैठक करते हुए सर्वजातीय 28 कंडेला खाप के प्रतिनि​धि। स्रोत खाप
जींद। प्रेम विवाह और सहमति संबंध के कानून में सरकार को बदलाव करने का विचार करना चाहिए। यह बात सर्वजातीय 28 कंडेला खाप की बैठक में खाप प्रधान धर्मपाल कंडेला ने कही।
विज्ञापन

गांव कंडेला में हुई बैठक में धर्मपाल ने कहा कि इसके कारण समाज और परिवार टूट रहे हैं। ऐसे कानून पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, जबकि भारतीय संस्कृति और सभ्यता की दुनिया में अपनी पहचान है। माता-पिता को यह भरोसा नहीं कि बच्चे घर पर मिलेंगे या नहीं। पति-पत्नी को यह भरोसा नहीं कि घर पर सब ठीक मिलेगा। बच्चे पैदा होते ही माता-पिता भी दूसरा घर बना लेते हैं। बच्चे बेसहारा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कंडेला खाप प्रदेश की अन्य खापों के साथ मिलकर सरकार को कई बार ज्ञापन दे चुकी है। बिनैण खाप के उपप्रधान भगत राम, दाड़न खाप और समाज के अन्य शिक्षाविदों के साथ मिलकर 13 जनवरी को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी ज्ञापन देकर सामाजिक समस्याओं से अवगत करवाया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने भी प्रेमविवाह के मामले में माता-पिता की सहमति को जरूरी बना दिया है। राजस्थान विधानसभा में भी विधायकों ने इस मामले को उठाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले को सराहनीय कदम बताया है, इसलिए हरियाणा सरकार को भी लव मैरिज के मामले में माता-पिता की सहमति को जरूरी बनाना चाहिए और सहमति संबंध को खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार को खापों को समाजहित में सामाजिक संगठन का दर्जा देना चाहिए। आंकड़ों के अनुसार देश में पांच करोड़ से अधिक मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को बेरोजगारी सहित सभी सामाजिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। बैठक में खाप उप प्रधान दयानंद नंबरदार, खाप प्रवक्ता मास्टर कर्मवीर, प्राचार्य पवन रेढू, कपूरा शाहपुर, राजेंद्र कैरखेडी, रामेश्वर खोखरी, प्यारा दालमवाला, सज्जन, प्रताप कंडेला, कृष्ण धीमान मौजूद रहे।

23जेएनडी06: कंडेला गांव में बैठक करते हुए सर्वजातीय 28 कंडेला खाप के प्रतिनिधि। स्रोत खाप

23जेएनडी06: कंडेला गांव में बैठक करते हुए सर्वजातीय 28 कंडेला खाप के प्रतिनिधि। स्रोत खाप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed