फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should build a square in the name of Banda Veer Bairagi in every district of Haryana: Shiv Panwar Bairagi

हरियाणा के प्रत्येक जिले में बंदा वीर बैरागी के नाम पर चौक बनाए सरकार : शिव पंवार बैरागी

Tue, 10 Jun 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Government should build a square in the name of Banda Veer Bairagi in every district of Haryana: Shiv Panwar Bairagi
09जेएनडी29: प्रत्येक जिले में बंदा वीर बैरागी के नाम पर चौक बनाए जाने की हाथ उठाकर मांग करते सम
जींद। बंदा वीर बैरागी के 309वें बलिदान दिवस पर सोमवार को सफीदों रोड स्थित बैरागी धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर बैरागी समाज के प्रदेशाध्यक्ष शिव पंवार बैरागी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

शिव पंवार बैरागी ने कहा कि बंदा वीर बैरागी से बड़ा कोई बलिदानी नहीं हुआ। वह अपने सनातन धर्म पर अडिग रहे और सनातन धर्म के लिए खुद को बलिदान कर दिया। उनके बलिदान दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में तीन दिन कार्यक्रम होंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के हर जिले में बंदा वीर बैरागी के नाम से चौक बनाया जाए।
विज्ञापन

सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रत्येक जिले में बनने वाले चौक पर उनकी जीवनी लिखी जाएगी, ताकि उनसे युवा प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर कृष्ण पावटी, एडवोकेट सुरेंद्र बैरागी, महासचिव ओमप्रकाश, पूर्व प्रधान शेर सिंह, राजबीर डागर, रणबीर अहिरका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed