फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government's work will be reviewed in January 15 meeting: Palwan

15 जनवरी की बैठक में की जाएगी सरकार के कार्यों की समीक्षा : पालवां

Wed, 15 Dec 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Government's work will be reviewed in January 15 meeting: Palwan
बैठक में भाग लेते किसान। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित लंगर घर में संयुक्त किसान मोर्चा की बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जुलाना बारहा के प्रधान राजमल जेई ने की। इसमें भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान आजाद पालवां और संगठन सचिव हरपाल ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

आजाद पालवां ने कहा कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, केवल स्थगित किया गया है। 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की जाएगी। अगर सरकार जरा सी भी आनाकानी या लापरवाही करती है तो किसान मात्र एक फोन कॉल के इंतजार में बैठे हैं। फोन आते ही किसान फिर से दिल्ली पहुंच जाएंगे। संगठन सचिव हरपाल ने कहा कि आंदोलन को संगठित होकर जीता गया है। आंदोलन के दौरान मजदूरों से लेकर महिलाओं तक ने अहम भूमिका निभाई। किसानों ने संगठित होकर सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से विजयपाल को किसान यूनियन का प्रदेश प्रचार मंत्री, नरेंद्र लाठर को वरिष्ठ जिला उप प्रधान, सोनू मलिक को आईटी सेल हलका प्रधान बनाया गया। इस मौके पर किसान यूनियन के हलका अध्यक्ष जयदीप चहल, खंड प्रधान पवन करसोला, नरेंद्र लाठर, राजपाल लाठर, वेदपाल लाठर, ओमप्रकाश, मजदूर नेता सुभाष पांचाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान ईश्वर ठाकुर, सुल्तान जांगड़ा व सूरजभान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed