फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government procurement started in the mandis of the district, not a single farmer brought PR paddy

जिले की मंडियों में सरकारी खरीद शुरू, एक भी किसान नहीं ले आया पीआर धान

Sun, 03 Oct 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government procurement started in the mandis of the district, not a single farmer brought PR paddy
नई अनाज मंडी में खरीद कार्यों का जायजा लेते रणदीप सुरजेवाला। सेवाद - फोटो : Jind
जींद। सरकार ने रविवार से पीआर धान की खरीद की घोषणा की है। हालांकि रविवार को एक भी किसान धान बेचने के लिए मंडी में नहीं पहुंचा। पीआर को छोड़कर अन्य किस्म के धान की आवक मंडी में होने लगी है। प्रशासन ने धान खरीद के लिए जिले में 13 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इधर, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को नई अनाज मंडी का दौरा कर सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरियाणा में सरकार केवल पीआर धान की ही खरीद करती है। धान की अन्य किस्मों को व्यापारी व अन्य राइस मिलर खरीदते हैं। रविवार से जींद की नई अनाज मंडी में धान की खरीद का कार्य शुरू करने की घोषणा कर दी गई, लेकिन एक भी किसान अपना पीआर धान लेकर नहीं पहुंचा। धान की 1509 किस्मों की 20 ढेरियां मंडी में पड़ी हैं। इनको भी किसी व्यापारी ने नहीं खरीदा। सरकार ने पहले 25 सितंबर से धान की खरीद करने की घोषणा की थी। इसके बाद 30 सितंबर को भी खरीद की घोषणा की थी, लेकिन खरीद शुरू नहीं हो पाई। इसके बाद किसानों ने नाराजगी जताई तो सरकार ने तीन अक्तूबर से धान खरीद की घोषणा की। प्रशासन की तरफ से जिले में 13 अधिकारियों की ड्यूटी धान खरीद के लिए लगाई है।
विज्ञापन

धान की खरीद से बचना चाहती है सरकार
रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला नई अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। सरकार धान में नमी की मात्रा 22.7 प्रतिशत मानती है, लेकिन अभी सरकार ने कहा है कि 17 प्रतिशत से अधिक नमी की धान नहीं खरीदेगी। इससे साफ है कि सरकार धान की खरीद से बचना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मार्केट कमेटी के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि धान खरीद का कार्य रविवार से शुरू कर दिया गया है। मंडी में सभी प्रकार की तैयारियां की जा चुकी हैं। रविवार को कोई भी किसान पीआर धान बेचने के लिए नहीं आया। अन्य धान की किस्मों को प्राइवेट एजेंसियां से राइस मिलर खरीदते हैं। सोमवार को कुछ प्राइवेट एजेंसियों के लोग पहुंच जाएंगे तो धान की दूसरी किस्मों की खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed