फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government is working in the interest of farmers: AtriGovernment is working in the interest of farmers: Atri

सरकार किसान हितों में कर रही कार्य: अत्री

Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government is working in the interest of farmers: AtriGovernment is working in the interest of farmers: Atri
03जेएनडी25: बधाना गांव में देश भक्त किसान चौपाल कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक दे
अलेवा। बधाना गांव के राजकीय कन्या मिडिल स्कूल में देश भक्त किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढूल ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उचाना कलां के विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने शिरकत की।
विज्ञापन

गांव के सरपंच राममेहर ने विधायक के समक्ष फिरनी, नहरी पानी सहित कई अहम गांव स्तरीय समस्याएं रखीं। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक देवेंद्र अत्री ने मौके पर ही पांच सदस्यीय समिति का गठन किया। यह समिति 15 दिनों के भीतर संबंधित विभागीय अधिकारियों तक समस्याएं पहुंचाकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढूल, गोस्वामी नीरज देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना वर्मा, खटकड़ गांव के सरपंच सतबीर, नगूरां के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय कहसून, मंडल अध्यक्ष उचाना सतीश कुमार और संजीव कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed