{"_id":"661adc55dafbc6f3e7028b84","slug":"government-is-troubling-people-instead-of-providing-facilities-malik-jind-news-c-199-1-sroh1007-115686-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को सुविधा देने के बजाय परेशान कर रही सरकार : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को सुविधा देने के बजाय परेशान कर रही सरकार : मलिक
Sun, 14 Apr 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी18 : देव हिंदू मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलजीत मलिक पत्रकारों से बातचीत करते हुए। संवाद
जींद। देव हिंदू मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलजीत मलिक ने कहा कि सरकार का काम लोगों को सुविधाएं देना है, न कि उन्हें परेशान करना। निडाना व ललितखेड़ा गांव के लोगों को जींद उपमंडल के साथ जुड़ने में ज्यादा सुविधा रहेगी, जबकि जुलाना उपमंडल में जुड़ने से इन गांवों के लोग परेशान हो जाएंगे, इसलिए इन दोनों गांवों को वापस जींद उपमंडल में जोड़ना चाहिए। दलजीत मलिक शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल लोगों को परेशान करने पर तुली हुई है। निडाना व ललितखेड़ा गांव सीधे जींद के साथ जुड़े हुए हैं, जबकि जुलाना के लिए कोई भी सीधा रास्ता नहीं है। जुलाना जाने में लोगों को परेशानी होगी। इन गांवों से जींद के लिए सीधी बस सेवा है, जबकि जुलाना के लिए कोई बस सेवा नहीं है। दलजीत मलिक ने कहा कि यदि जल्द सरकार ने ललितखेड़ा व निडाना गांव को वापस जींद के साथ नहीं जोड़ा तो देव हिंदू मंच अपने हजारों लोगों के साथ ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ जाएगा।