{"_id":"6896403d8f549161ec0df921","slug":"government-is-moving-towards-implementing-nrc-balbir-jind-news-c-199-1-jnd1002-139049-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी लागू करने की दिशा में बढ़ रही सरकार : बलबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी लागू करने की दिशा में बढ़ रही सरकार : बलबीर
Fri, 08 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी31-मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के पदाध
जींद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को रद्द करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय परिसर के बाहर धरना दिया। नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा।
धरने की अध्यक्षता माकपा जिला सचिव कपूर सिंह व संचालन पार्टी सचिव मंडल सदस्य नरेश दनौदा ने किया। राज्य सचिवमंडल सदस्य कामरेड रमेश चंद्र और मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है।
ऐसा करने से पहले राजनीतिक पार्टियों से कोई विचार विमर्श नहीं किया गया और न ही बताया गया। गहन पुननिरक्षण के बहाने एनआरसी को लागू करने की दिशा में बढ़ा जा रहा है जो चुनाव आयोग के कार्यक्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन
जो अनाप शनाप शर्ते रखी गई हैं उनके लागू होने से बड़ी संख्या में लोग वोट के अधिकार से वंचित हो जाएंगे। इसमें ज्यादातर गरीब, निरक्षर और प्रवासी मजदूर प्रभावित होंगे और उनके लिए नागरिक पहचान का भी संकट खड़ा कर दिया जाएगा।