{"_id":"69d69b36caaf1e85a20018a0","slug":"government-is-exploiting-temporary-employees-dharambir-jind-news-c-199-1-jnd1010-151272-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही : धर्मबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही : धर्मबीर
Wed, 08 Apr 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन की सर्किल कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक हुई। अध्यक्षता सचिव धर्मबीर भंभेवा ने की। संचालन नरवाना यूनिट प्रधान विक्रम संधू ने किया। इसमें राज्य कमेटी सदस्य अनूप सिंह और कृष्ण खेड़ी उपस्थित रहे।
बैठक में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष प्रकट किया गया। सर्किल सचिव धर्मबीर भंभेवा ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही है। आठ वर्षों से डीसी रेट के कर्मचारियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है। आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है। इसके विरोध में यूनियन ने निर्णय लिया है कि 20 मई को बिजली मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री ने तीन कर्मचारियों के कथित गलत तबादले की भी निंदा की। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक ये तबादले रद्द नहीं होते तब तक उचाना में धरना जारी रहेगा। यूनिट प्रधान राकेश इक्कस और पंकज भाटिया ने कहा कि सरकार एचकेआरएन के माध्यम से युवाओं को 58 साल तक कच्चा रखना चाहती है।
विज्ञापन
यूनियन की मुख्य मांगों में एचकेआरएन को भंग करना, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना, जोखिम भत्ता देना, विभाग में पक्की भर्ती करना और कर्मचारियों के लिए फ्री बिजली यूनिट बढ़ाना शामिल है। इस अवसर पर संदीप गिल, बलवान, धर्मराज, अमित शर्मा, संजय लाठर, राम निवास सैनी, मनजीत और नरेश सहित जींद, नरवाना, सफीदों, जुलाना और उचाना सब-यूनिट के अनेक पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।