{"_id":"66a000de53b1711b04066834","slug":"government-gave-opportunity-to-backward-classes-in-politics-karmaveer-saini-jind-news-c-199-1-sroh1007-120379-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने पिछड़ा वर्ग को राजनीति में मौका दिया : कर्मवीर सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने पिछड़ा वर्ग को राजनीति में मौका दिया : कर्मवीर सैनी
Wed, 24 Jul 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी05 : गांव भुरायण में लंबे काफिले के आगे-आगे चलते कर्मवीर सैनी। स्रोत स्वयं
सफीदों। कॉन्फेड चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि अब पिछड़ा वर्ग के लोग भी राजनीति में आकर सेवा कर सकेंगे। हरियाणा सरकार ने पंचायत व नगर निकाय चुनाव में बीसी-ए को 8 प्रतिशत आरक्षण दिया है, जबकि बीसी-बी को 5 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को राजनीति में आकर सेवा करने का मौका दिया है। इस प्रकार के फैसले सभी वर्गों का ध्यान रखने वाली भाजपा में ही संभव हैं।
सैनी मंगलवार को अपनी पैदल यात्रा के दौरान सिवानामाल, भंभेवा, मालसरी खेड़ा, मोरखी, गांगोली, खरक गागर, कालवा, भुराण तथा पिल्लूखेड़ा मंडी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं नौकरियों में भी आरक्षण देकर सरकार ने इन वर्गों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास किया है। भाजपा केवल घोषणा करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि लागू करती है। इस मौके पर टीटोखेड़ी के सरपंच राजेंद्र कश्यप, सरफाबाद के सरपंच विरेंद्र, जगदीश कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिल्लूखेड़ा रामफल, संजय कुमार रोड, सरपंच रोशन गुर्जर, पूर्व पार्षद विनोद सैनी, जामनी के पूर्व सरपंच जयकिशन, रामफल नंबरदार बनियाखेड़ा, सरदार अंग्रेज सिंह निम्नाबाद, करण सिंह, राममेहर चौहान, मांगेराम, नवीन सरपंच व अन्य मौजूद रहे।