फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Got a ground to hone skills, daughters are touching the sky of expectations

Jind News: हुनर निखारने को मिला मैदान, बेटियां नाप रहीं उम्मीदों का आसमान

Fri, 16 May 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 16 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Got a ground to hone skills, daughters are touching the sky of expectations
16जेएनडी10-डूमरखा कलां में खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए हॉकी खिलाड़ी। संवाद
नरवाना। गावं डुमरखा कलां और खुर्द के बीच स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही हॉकी नर्सरी ग्रामीण परिवेश की उन बेटियों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो अब तक खेल से दूर थीं। अब ये लड़कियां हॉकी स्टिक हाथ में लेकर सिर्फ खेल नहीं रही हैं, बल्कि अपने भविष्य को नए रंग दे रही हैं।
विज्ञापन

हर सुबह मैदान में 25 से अधिक छात्राएं पूरे जोश और जुनून के साथ अभ्यास करती हैं। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राएं अपना हुनर निखार रही हैं। यह नर्सरी खास तौर पर लड़कियों के लिए शुरू की गई थी ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की छात्राओं को समान अवसर मिल सकें। कोच कमलेश और कोच सुमित श्योकंद की देखरेख में छात्राएं हर सुबह अनुशासित अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

कोच कमलेश ने बताया कि स्कूल में नर्सरी के शुरू होने से पहले लगभग 2018 के वर्ष में खो-खो के खेल से शुरूआत की थी ताकि स्कूल की छात्राएं खेलों में अपने अवसर प्राप्त कर सकें। इसके बाद 2023 में नवबंर माह से हॉकी नर्सरी की शुरुआत हुई। इसके बाद 30-35 हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर भी प्रतिभा को लोहा मनवाया है। कोच सुमित ने बताया कि हाल ही में भी नरवाना के नवदीप स्टेडियम में हॉकी इंडिया की तरफ से आयोजित हुई हॉकी अस्मिता राज्य लीग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

16जेएनडी10-डूमरखा कलां में खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए हॉकी खिलाड़ी। संवाद

16जेएनडी10-डूमरखा कलां में खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए हॉकी खिलाड़ी। संवाद

16जेएनडी10-डूमरखा कलां में खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए हॉकी खिलाड़ी। संवाद

16जेएनडी10-डूमरखा कलां में खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए हॉकी खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed