फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   special train will run between Firozpur Cantt and Nanded in Jind

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: फिरोजपुर कैंट और नांदेड़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, चार दिन होगा ट्रेन का आवागमन

Wed, 17 Dec 2025 08:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 17 Dec 2025 08:28 AM IST
सार

स्पेशन ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं। रेलवे ने नए साल पर होने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। हर साल दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता।

विज्ञापन
special train will run between Firozpur Cantt and Nanded in Jind
रेलवे जंक्शन जींद, जहां से स्पेशल ट्रेन का आवागमन होगा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हुजूर नांदेड़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए नांदेड़ के लिए स्पेशन ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह ट्रेन 24 से 30 दिसंबर तक चार दिन चलेगी। रेलवे के इस फैसले से खासकर उन यात्रियों को लाभ मिलेगा जो क्रिसमस और नए साल के दौरान नांदेड़ व आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


रेलवे फिरोजपुर कैंट-नांदेड़ स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन करेगा। यह ट्रेन फिरोजपुर से बुधवार व रविवार को संचालित होगी। फिरोजपुर कैंट से यह ट्रेन 10:33 बजे जींद पहुंचेगी। वहीं, हुजूर साहिब नांदेड़ की तरफ से 22:20 बजे पहुंचेगी। यह बठिंडा, जाखल, जींद, रोहतक, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सोगारिया, गुना, बीना, भोपाल खंडवा,ओकला के रास्ते आवागमन करेगी।
विज्ञापन


स्पेशन ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं। रेलवे ने नए साल पर होने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। हर साल दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता। इसी समस्या को दूर करने के लिए फिरोजपुर कैंट–नांदेड़ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन चार फेरे लगाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन 24, 26, 28 और 30 दिसंबर को दोनों स्टेशनों के बीच चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन मार्ग में आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिससे रास्ते के यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। इससे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। इस ट्रेन में स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे ताकि अलग-अलग वर्ग के यात्री आरामदायक सफर कर सकें।


रेलवे ने फिरोजपुर कैंट से नांदेड़ के लिए स्पेशन ट्रेन चलाने की योजना है। यह ट्रेन 24 से 30 दिसंबर तक चार दिन चलेगी। हालांकि उनके पास अभी तक नोटिफिकेशन नहीं आया है। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed