फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gold ring in the name of getting a lottery slip removed from a retired policeman

रिटायर्ड पुलिसकर्मी से लॉटरी की पर्ची निकलवाने के नाम पर सोने की अंगूठी ठगी

Fri, 05 Mar 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gold ring in the name of getting a lottery slip removed from a retired policeman
सैनी मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ओमप्रकाश से लॉटरी की पर्ची निकलवाने के नाम पर दो युवक ने सोने की अंगूठी ठग ली। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सैनी मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को वह कैथल अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। जब वह पुरानी सब्जी मंडी अमरहेड़ी रोड पर वाहन का इंतजार कर रहा था तो वहां पर स्कूटी सवार युवक आया और पटियाला चौक का रास्ता पूछने लगा। इसी समय एक अन्य लड़का वहां पर आया और स्कूटी सवार से लॉटरी की पर्ची निकालने के लिए कहा। उसने दस रुपये दिए तो बदले में लॉटरी निकालने वाले ने उसे सौ रुपये दिए। इसके बाद उसने उससे कहा कि आप भी लॉटरी निकलवा लो। इस पर उसने दस रुपये दिए तो पर्ची निकालने वाले ने कहा कि ताउ आपके चौदह सौ रुपये निकले हैं, लेकिन उसके पास खुल्ले पैसे नहीं हैं। यह कहकर उसने स्कूटी पर बैठा लिया और नहर पुल के पास ले गए। जब उसने पैसे मांगे तो दूसरे लड़के ने लॉटरी निकालने वाले लड़के को अपनी अंगूठी निकाल कर दे दी। लड़के ने ताऊ की भी अंगूठी उसे दिलवाकर कहा कि देखते हैं कि क्या निकलेगा। इसके बाद दोनों युवक स्कूटी लेकर फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed