फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gold and silver jewelery stolen by breaking the lock of the house

Jind News: मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी

Wed, 23 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewelery stolen by breaking the lock of the house
जींद। ललितखेड़ा गांव में एक व्यक्ति के मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ललितखेड़ा गांव निवासी रामकुमार ने सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उसने अपनी बीमार पत्नी को 13 नवंबर को हिसार स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। वहां 21 नवंबर तक में इलाज चलता रहा। 22 नवंबर को पत्नी को छुट्टी मिलने के बाद वह घर पहुंचे तो देखा कि मकान के गेट और कमरे का ताला टूटा हुआ है। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी सोने की गलसरी, दो सोने की कंठी, एक माला, चार सोने की अंगूठी, एक सोने का कड़ा, सोने की नथ, एक टीका, बाली की जोड़ी, तबीजी की माला, सोने की चेन, पाजेब, चांदी का नारियल, चार सिक्के, एक घड़ी गायब मिले। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed