फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gold and silver jewelery looted from goldsmiths by spraying eyes

आंखों में स्प्रे कर स्वर्णकार से लूटी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण

Fri, 11 Sep 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewelery looted from goldsmiths by spraying eyes
सफा खेड़ी गांव के पास बुधवार देर शाम को बाइक सवार चार युवकों ने एक अन्य बाइक पर सवार स्वर्णकार से 50 हजार रुपये, सोने और चांदी के गहने छीन लिए। पुलिस ने डूमरखां कलां गांव निवासी दीपक की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने कहा कि वह खरकभूरा गांव में आभूषणों की दुकान चलाता है। नौ सितंबर की देर शाम को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान से गांव लौट रहा था। जब वह सफा खेड़ी गांव के पास पहुंचा तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने उसकी आंखों में स्प्रे मारा, जिससे उसे दिखाई देना बंद हो गया। उसने बाइक रोक दी। जैसे ही वह रुका युवकों ने उसका बैग छीन लिया। दीपक ने बताया कि बैग में 65 ग्राम सोना, 60 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये थे। जांच अधिकारी राजकुमार ने कहा कि दीपक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed