फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   God accepts prayers made with true heart: Sukhdev Maharaj

सच्चे मन से की गई प्रार्थना ईश्वर स्वीकारते हैं : सुखदेव महाराज

Mon, 23 Sep 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
God accepts prayers made with true heart: Sukhdev Maharaj
जींद। महान शक्ति संगठन कला धाम की ओर से विश्व कल्याण के लिए रामराये गेट के पास चल रहा 11 दिवसीय प्रभु नाम अखंड जाप एवं महा ब्रह्मज्ञान यज्ञ महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। इसमें ऋषि सुखदेव महाराज ने कहा कि प्रभु की कृपा तो दिन रात बरसती है। जरूरत है तो अपने पात्र को सीधा, स्वच्छ व शुद्ध पवित्र करने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असली योग वही है जो हर समय अपने असली स्वरूप का बोध करवाए। असली ज्ञान वही जो संसार में फंसा नहीं बल्कि सतमार्ग दिखा कर अपने परमपिता प्रभु की ओर ले जाए। असली विचार वही जो हमें वास्तविक आनंद की अनुभूति करवाएं। उन्होंने कहा कि शुद्ध अंत:करण एवं सच्चे मन से की गई प्रार्थना, प्रभु नाम सिमरन और भक्ति को प्रभु भगवान अवश्य स्वीकार करते हैं। इसीलिए इंसान को सच्चे मन से प्रभु नाम सिमरन द्वारा संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए अधिक से अधिक शुभ कार्य करते रहना चाहिए। हर समय दुखी एवं लाचार जीवों की भलाई के लिए तत्पर रहना चाहिए। इसके लिए इंसान को तन, मन या धन से कुछ ना कुछ कुर्बानी तो अवश्य करनी होगी। इस अवसर पर पवन बंसल, विजय बंसल, दीपक बंसल, साहिल बंसल, वासु, निकुंज, महेश बंसल, रितिक बंसल, ओम प्रकाश कंसल, डाॅ. सुखपाल सिंह, अनिल गोयल मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed