{"_id":"663bd48e92e6fa87770e7124","slug":"go-door-to-door-to-motivate-people-to-vote-jind-news-c-199-1-jnd1001-116790-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर-घर जाकर करें लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर-घर जाकर करें लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें
Thu, 09 May 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 09 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ लेतीं आंगनबाड़ी, आशा वर्कर व सुपरवाइजर। स्रोत : प्रशासन
जींद। जिला नोडल अधिकारी (स्वीप) एवं एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ के मार्गदर्शन में कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत को स्वीप कार्यक्रम जेबीएम कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशा वर्कर,आंगनबाड़ी वर्कर व सुरपरवाइजरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया और शपथ भी दिलवाई गई।
जुलाना की सीडीपीओ संतोष यादव ने आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, सुरपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे घर- घर जाकर वोट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करें ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सकें। उन्होंने कहा कि आमजन को ये भी समझाएं कि मतदान में भागीदार बनकर स्कूली बच्चे भी हजारों रुपये का इनाम जीत सकते हैं। इसके लिए बच्चों को अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करके मतदान के दिन वोट करने के बाद परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी लेकर सीईओहरियाणा.जीओवी.आईएन पोर्टल पर दिए गए लिंक पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को क्रमशः दस हजार, पांच हजार व अढाई हजार की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने बारे जागरूक करें और 25 मई को त्यौहार के रूप में मनाते हुए अपने वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।