{"_id":"6114172a8ebc3e78ec3051bb","slug":"give-up-to-66-lakh-rupees-registered-a-case-against-the-couple-jind-news-rtk620687481","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन नाम करवाने का झांसा दे 66 लाख रुपये हड़पे, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन नाम करवाने का झांसा दे 66 लाख रुपये हड़पे, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलेवा(जींद)। अलेवा गांव निवासी एक दंपती के खिलाफ अलेवा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर 66 लाख रुपये हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बिघाना गांव निवासी दिनेश ने बताया कि अलेवा गांव निवासी सुखबीर की 24 कनाल जमीन को 75 लाख रुपये में लेने का सौदा किया था।
सौदे के मुताबिक जमीन को लेकर 21 अक्तूबर 2014 को बीस लाख रुपये की रकम देकर एक इकरारनामा लिखवाया गया। इस दौरान अलेवा निवासी तीन व्यक्ति मौके पर गवाह बनाए गए। उसके बाद 24 कनाल जमीन की रजिस्ट्री करवाने की बात सुखबीर से करता रहा तो वह आगे तारीख रख देता था। उसके बाद भी सुखबीर ने उससे 46 लाख रुपये की रकम गवाह के सामने ली। इस प्रकार उसने कुल 66 लाख रुपये सुखबीर को जमीन के दे दिए, लेकिन सुखबीर ने रजिस्ट्री की लगातार तारीखें बदलीं और उसकी जमीन नाम नहीं करवाई।
विज्ञापन
सुखबीर ने अब यह जमीन अपनी पत्नी संतोष के नाम करवा दी और इस पर लोन ले लिया। अब सुखबीर न तो जमीन नाम करवा रहा और न ही उसके 66 लाख रुपये ब्याज समेत दे रहा, बल्कि उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी कर 66 लाख रुपये हड़पने के आरोप में अलेवा निवासी सुखबीर और उसकी पत्नी संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।