फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girls students should raise voice against crime against women: Principal

महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं छात्राएं : प्राचार्य

Wed, 20 Mar 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 20 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Girls students should raise voice against crime against women: Principal
20जेएनडी03: प्रतियोगिता में पोस्टर दिखाती छात्राएं। संस्थान। - फोटो : संवाद
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग ने डॉ. सुमन खर्ब के नेतृत्व में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई। इसमें कन्या भ्रूण हत्या, दहेज और घरेलू हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध के खिलाफ आवाज उठाने और अपने आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुमन खर्ब ने छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध अपराध के बारे में बताते हुए कहा कि यह कोई नई समस्या नहीं है। बल्कि भारतीय समाज में जन्म लेने के बाद से ही अवमानना, यातना और शोषण का महिलाएं शिकार हुई हैं। एक तरफ महिलाएं सफलता के आयाम गढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ यह कई जघन्य अपराधों का शिकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इन अपराधों के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए, ताकि पूर्ण रूप से महिला सशक्तीकरण आ सके। निर्णायक मंडल की भूमिका सहायक प्रोफेसर ईशा बंसल और प्रियंका ने निभाई। प्रतियोगिता में बीए तृतीय की साक्षी ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के वैभव ने द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष की प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुमन खर्ब व प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।

20जेएनडी03: प्रतियोगिता में पोस्टर दिखाती छात्राएं। संस्थान।

20जेएनडी03: प्रतियोगिता में पोस्टर दिखाती छात्राएं। संस्थान।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed