फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girls should actively participate in co-curricular activities along with studies: Balwan Singh

पढ़ाई के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करें छात्राएं : बलवान सिंह

Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Girls should actively participate in co-curricular activities along with studies: Balwan Singh
फोटो 15जेएनडी09-सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
सफीदों। सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, सुविधाओं, नियमों, गतिविधियों और उपलब्ध अवसरों से परिचित करवाना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. बलवान सिंह ने की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं है बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना भी है। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन के साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संसाधनों, परिसर में उपलब्ध सुविधाओं और विद्यार्थियों के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई। छात्राओं को अपनी रुचि और प्रतिभा पहचानकर उन्हें उचित मंच पर निखारने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि अनुशासन, नियमितता, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास सफलता की आधारशिला हैं। छात्राएं महाविद्यालय की गरिमापूर्ण परंपराओं को बनाए रखें, शिक्षकों का सम्मान करें और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाएं। प्रत्येक छात्रा में असीम संभावनाएं हैं और मेहनत व उचित मार्गदर्शन से वे परिवार, महाविद्यालय और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed