फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl's fetus found in the plot in Doomarkha Khurd

Jind News: डूमरखा खुर्द में प्लॉट में मिला लड़की का भ्रूण

Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girl's fetus found in the plot in Doomarkha Khurd
नरवाना। तीन दिन में जिले में दो जगह भ्रूण मिल चुके हैं। जांच करने पर दोनों भ्रूण लड़की के हैं। तीन दिन पहले हांसी रोड पर स्थित रेलवे लाइन के पास जीआरपी को लड़की का भ्रूण मिला था। अब शनिवार को डूमरखा खुर्द गांव में प्लॉट से लड़की का भ्रूण मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। भ्रूण करीब सात महीने का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


डूमरखा गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक विजेंद्र शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सुबह साढ़े 9 बजे बाइक रेहड़ा पर गोबर लेकर अपने प्लॉट में डालने के लिए गए थे। उन्होंने देखा कि प्लॉट में करीब 6-7 महीने का भ्रूण पड़ा था। आसपास देखा तो ओरनाल अवशेष भी मिले। भ्रूण के सिर पर जख्म और साथ में ओरनाल लिपटी हुई थी। देखने पर पता चला कि भ्रूण लड़की का है। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अंदेशा है कि किसी महिला ने अपनी पहचान छुपाने के लिए भ्रूण को प्लाट में फेंका है। पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों ने भ्रूण और अन्य अवशेषों को ढक दिया था।
विज्ञापन


डूमरखा खुर्द में लड़की का भ्रूण मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। -बलवान सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed