फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girls again outperformed in class 10th exam

दसवीं की परीक्षा में फिर मारी लड़कियों ने बाजी, गीता हाई स्कूल की छात्रा खुशी प्रदेश में रही दूसरे स्थान पर

Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girls again outperformed in class 10th exam
अपनी पौत्र शिखा को आशीर्वाद देती उनकी दादी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संचालित 10वीं की परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। उचाना मंडी स्थित गीता हाई स्कूल की छात्रा खुशी ने 497 अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। जिले का परीक्षा परिणाम 77.88 प्रतिशत रहा। जिले में कुल 19180 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी जिनमें 14938 उत्तीर्ण हुए जबकि 1047 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई।
विज्ञापन

9058 छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 7319 उत्तीर्ण और 523 छात्राओं की कंपार्टमेंट आई है। वहीं 10122 लड़कों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 7619 उत्तीर्ण हुए और 524 की कंपार्टमेंट आई है। कुल 80.80 प्रतिशत छात्राएं और 75.27 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। दसवीं की परीक्षा में उचाना मंडी स्थित गीता हाई स्कूल की छात्रा खुशी ने 497 अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं जिले के टाप-थ्री में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। खुशी जहां 497 अंक लेकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही है वहीं जिले में खुशी ने पहला स्थान पाया है। नरवाना के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा प्रियंका और नगूरां स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल के ईशय ने संयुक्त रूप से 495 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरडी हाई स्कूल की छात्रा सलोनी और बाल विकास हाई स्कूल जींद की छात्रा शिखा ने 494 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

डॉक्टर बनना चाहती हैं प्रियंका
महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा प्रियंका 495 अंक लेकर जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। प्रियंका डॉक्टर बनना चाहती हैं। प्रियंका के पिता प्रदीप मित्तल दनौदा स्थित राजकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, वहीं मां मंजू भी एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना में शिक्षक हैं। ऐसे में प्रियंका को घर में पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिला। प्रियंका का छोटा भाई दिवांशु अभी आठवीं कक्षा में है। प्रियंका के पिता ने कहा कि दीवांशु आगे चलकर सीए की तैयारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहते हैं ईशय
प्रियंका के बाद नगूरां स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्र गांव बधाना निवासी ईशय ने 495 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। ईशय ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। उनके पिता राममेहर फरीदाबाद में जेबीटी शिक्षक हैं तो मां गुरपाली गृहणी हैं। वहीं ईशय की छोटी बहन अनुष्का अभी सातवीं कक्षा में हैं जो डॉक्टर बनना चाहती हैं।

चिकित्सक बनना चाहती हैं शिखा
बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शिखा ने 494 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शिखा के पिता बलवान सिंह एक निजी कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं मां पूनम देवी मजदूरी करती हैं। शिखा आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है। शिखा की बड़ी बहन याशिका राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वहीं छोटा भाई ऋतिक दूसरी कक्षा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed