{"_id":"64875e6d04fb5a01e2067df7","slug":"girl-students-will-get-rs-500-per-month-incentive-on-taking-admission-in-engineering-trade-jind-news-c-199-1-sroh1006-1178-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने पर छात्राओं को मिलेगी 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने पर छात्राओं को मिलेगी 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि
Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने पर छात्राओं को 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से यह कदम इन ट्रेड में छात्राओं के दाखिले को बढ़ाने के लिए उठाया गया है, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में ज्यादा महिला कर्मचारियों को काम के अवसर मिल सके।
आईटीआई कर चुकी महिला कर्मचारियों की दूसरी ट्रेड में भी मांग रहती है। औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी इस मांग को पूरा करने के लिए विशिष्ट आईटीआई इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने वाली महिला प्रशिक्षणार्थियों को विभाग द्वारा 500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने दी जाएगी। 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि उन महिला प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगी जो हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी हैं। प्रत्येक तिमाही में उसकी कक्षा में हाजिरी कम से कम 80 प्रतिशत हो। जिन ट्रेडों में दाखिला लेने पर महिलाओं को यह राशि दी जाएगी, उनमें मैकेनिक टू-एंड-थ्री व्हीलर, कारपेंटर, मशीनिस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई मेकर, फिटर, मशीनिस्ट, पलंबर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिकल डीजल इंजन, मैकेनिक वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टूल एंड डाई मेकर जैसी ट्रेड शामिल हैं। जिलेभर में नौ राजकीय आईटीआई हैं, जिसमें विभिन्न ट्रेडों में 2688 सीटों पर दाखिला होना है। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। वहीं विद्यार्थी ने सीट आवंटित होने पर दाखिला नहीं लिया तो उसे अगली काउंसलिंग में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। यदि विद्यार्थी भाग लेना चाहता है तो छात्र को 500 रुपये व छात्रा को 250 रुपये जुर्माना भरना होगा।
वर्जन
इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने पर छात्राओं को हर माह 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य है कि लड़कियों को भी बेहतर रोजगार मिल सकें। इंजीनियरिंग ट्रेड की निजी कंपनियों में काफी मांग रहती है। गुरुग्राम और रोहतक जैसे औद्योगिक क्षेत्र की निजी कंपनियों में रोजगार मिलने में आसानी रहेगी। -अनिल कुमार गोयल, प्राचार्र्र्र्र्य, राजकीय आईटीआई जींद