फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl students organized Diwali fair, sold goods prepared by themselves

Jind News: छात्राओं ने लगाया दिवाली मेला, खुद से तैयार सामान बेचा

Sun, 27 Oct 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 27 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Girl students organized Diwali fair, sold goods prepared by themselves
27जेएनडी03-एसडी महाविद्यालय में लगाए स्टाल पर सामान खरीदती छात्राएं। संवाद
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में रविवार को साइंस और गृह विज्ञान विभाग की ओर से दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रकार के सामानों के स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन

छात्राओं ने दही-बल्ले, भुजिया, पापड़ी चाट, पोहा, नारियल के लड्डू, लस्सी समेत अन्य खाने-पीने की वस्तुओं के साथ जूती, चूड़ी, चाबी के छल्ले, कॉस्मेटिक व सजावटी सामान के भी स्टॉल लगाए। विज्ञान विभाग की छात्राओं की ओर से लगाए गए स्टॉल इको फ्रेंडली हाथ से निर्मित दीये, मोमबत्ती, इलेक्ट्रिक दीये, झालर लाइट, इंडक्शन दिये तथा हाथ से बनाए गए गुलाब, मुल्तानी मिट्टी, चंदन, एलोवेरा, हल्दी, नीम से तैयार केमिकल रहित साबुनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने जो दीये और मोमबत्ती बनाई उसमें सोया वैक्स डालकर धुआं और प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया गया है। इन विभिन्न प्रकार के स्टॉल पर छात्राओं, प्राध्यापिकाओं और कर्मचारियों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नयनदीप ने छात्राओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस दिवाली मेले के माध्यम से आपने मेले के प्रबंधन, स्टॉलों में रखे विभिन्न सामानों की बिक्री व विक्रेता के व्यवहार व व्यवसाय के गुणों एवं फायदों को सीखा है। मेहनत से कमाए गए पैसों का महत्व भी जाना है। पढ़ाई के साथ कौशल का होना भी अनिवार्य है। इस दौरान डॉ. अनीता छाबड़ा, डॉ. शालू सचदेवा, मधु शर्मा, रुकमणी सैनी, सुमन गर्ग, रेनू, रितु, सुजाता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed