फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl raped on the pretext of marriage

Jind News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Tue, 01 Aug 2023 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। महिला थाना पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने,धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव पीपलथा निवासी अजय ने उसे शादी का झांसा देकर उसे प्यार में फांस लिया। 27 फरवरी को अजय उसे नरवाना के होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अजय ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। उसने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी की जानकार दो महिलाओं ने उसे घटना के बारे में बताने तथा शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अजय और दो महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण करने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed