{"_id":"67c3540b8c130c15c10e5ac6","slug":"girl-missing-from-jind-and-puchna-jind-news-c-199-1-sroh1009-130807-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद व उचाना से युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद व उचाना से युवती लापता
Sun, 02 Mar 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
जींद। दसवीं की परीक्षा देने के लिए निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परीक्षा में भी वह गैरहाजिर रही है। शहर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
जींद की एक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन शुक्रवार को दसवीं का पेपर देने के लिए 11 बजे घर से निकली थी। इसके बाद शाम को वह घर नहीं लौटी। सहेलियों बताया कि स्कूल के गेट पर एक युवक के साथ वहां से चली गई थी। आरोप लगाया कि जींद की दुर्गा कॉलोनी का अरुण उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले गया है। वहीं दूसरी तरफ उचाना क्षेत्र के एक गांव से भी 22 वर्षीय युवती लापता हो गई है। शिकायतकर्ता के आरोप है कि गांव का ही मोनू उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला कर ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद