{"_id":"68d80bb25a3f6a529b0debd5","slug":"gas-production-begins-in-conventional-plants-inauguration-to-be-held-in-front-of-investors-jind-news-c-199-1-sroh1006-141651-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हाइड्रोजन प्लांट में गैस बननी शुरू, अक्तूबर में होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हाइड्रोजन प्लांट में गैस बननी शुरू, अक्तूबर में होगा उद्घाटन
Sun, 28 Sep 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी01-हाइड्रोजन प्लांट के बारे में जानकारी लेते एमटीआरएस आर राजागोपाल। संवाद
जींद। रेलवे के एमटीआरएस (मेंबर ट्रेक्शन एंड रोलिंग स्टोक) आर राजा गोपाल ने शनिवार को निर्माणाधीन हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया। एमटीआरएस करीब एक घंटा तक प्लांट में रुके और हर यूनिट का जायजा लिया। इसमें कई जगह खामियां मिली, उन्होंने अधिकारियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। हाइड्रोजन प्लांट में गैस बननी शुरू हो गई है। अब अक्तूबर में प्लांट का उद्घाटन होगा।
एमटीआरएस शनिवार सुबह 11:20 बजे अपने यान में रेलवे जंक्शन पर पहुंचे। उनके साथ पीसीएमई डिंपी गर्ग, ईडीएमई (ईएनएचएम एंड प्रोजेक्ट) सतीश सिंह और ईडी (आरडीएसओ) भी रहे। वह सीधे अधिकारियों के साथ हाइड्रोजन प्लांट पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्लांट के बारे में जानकारी ली।
रेलवे अधिकारियों ने नक्शे के माध्यम से उनको प्लांट के हर पहलू के बारे में समझाया। इसके बाद वह कंट्रोल रूम में पहुंचे, जहां उन्होंने आपातकाल से कैसे निपटें, जानकारी ली। साथ ही गैस बनने की व्यवस्था को भी देखा और फिर गैस स्टोरेज के लिए रखे गैस सिलिंडरों के बारे में पूछा।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गैस सिलिंडरों को खुले में क्या रखा है। इनको ढक कर रखना चाहिए था। इस पर अधिकारियों ने कहा कि गैस सिलिंडर खुले में ही होते हैं। अगर उन्हें ढकेंगे तो कुछ दिक्कत आ सकती है। इस पर एमटीआरएस ने सहमति जता दी।
इसके अलावा गैस की मेन पाइप थी वह भी खुले में थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को जमीन के नीचे दबाने के निर्देश दिए। एमटीआरएस ने प्लांट के उद्घाटन को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन यह कहा कि प्लांट का कार्य पूरा हो चुका है और गैस भी बननी शुरू हो गई है। अब अक्तूबर महीने में प्लांट का उद्घाटन हो जाएगा और फिर जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
एमटीआरएस बोले, आसपास पेड़-पौधे लगाओ
निरीक्षण के दौरान एमटीआरएस ने कहा कि यहा पेड़-पौधे कम है। प्लांट को आक्सीजन की भी जरूरत पड़ेगी। इसलिए यहां पेड़-पौधे लगाओ ताकि रात के समय प्लांट को आक्सीजन मिलती रहे। इस पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्लांट के आसपास ऐसे पेड़-पौधे लगाए जाएंगे जो कि दिन और रात आक्सीजन दें।
एनआरएमयू ने एमटीआरएस के सामने रखी मांगे
निरीक्षण के बाद जैसे ही एमटीआरएस जंक्शन पर पहुंचे तो एनआरएमयू के पदाधिकारियों ने एमटीआरएस के समक्ष मांग रखी। इस दौरान सचिव मेहर सिंह ने कहा कि जींद में हाइड्रोजन प्लांट बन रहा है लेकिन यहां पर बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं है। जींद में कोई भी अस्पताल रेलवे के पेनल पर नहीं है। इसलिए सब डिविजनल अस्पताल बनाया जाए। जींद में मेल एक्सप्रेस का शुरू से ही मुख्यालय रहा है। कुछ दिन पहले सभी मेल गाड़ियां ले ली गईं हैं। अब कम से कम एक गाड़ी बठिंडा और एक गाड़ी लुधियाना की दी जाए। इसके अलावा छह मेल की पोस्ट भी बनाई जाए। रेलवे की सभी ब्रांचों में कर्मचारियों की भारी कमी है, कर्मचारियों पर भारी दबाव है। ऐसे कर्मचारियों की भर्ती की जाए।