{"_id":"65b0009a2fa25359ac0ecf38","slug":"gas-cylinder-and-stove-stolen-from-government-primary-school-jind-news-c-199-1-sroh1009-12076-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला से गैस सिलिंडर और चूल्हा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला से गैस सिलिंडर और चूल्हा चोरी
Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
जींद। अलेवा गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला से गैस सिलिंडर और चूल्हा चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल के मुख्याध्यापक कर्म सिंह ने बताया कि कई दिनों से स्कूल की छुट्टी थी। 23 जनवरी को जब वह स्कूल पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर से एक गैस सिलिंडर और एक चूल्हा और कुछ अन्य सामान गायब थे। इस मामले में अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन