फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Garhi police station in-charge suspended for proving two accused of rape without acquittal by DSP

दुष्कर्म के दो आरोपियों को डीएसपी की जांच के बिना निर्दोष साबित करने के मामले में गढ़ी थाना प्रभारी निलंबित

Wed, 14 Apr 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Garhi police station in-charge suspended for proving two accused of rape without acquittal by DSP
तीन महीने पहले दुष्कर्म के एक मामले में दो आरोपियों को बचाने पर डीआईजी ओपी नरवाल ने गढ़ी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को बचाने के लिए घूस लेने के भी आरोप लगे हैं। हालांकि पुलिस जांच में पैसे लेने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल लापरवाही मान रही है।
विज्ञापन

27 जनवरी को पंजाब के पटियाला जिले की रहने वाली महिला ने गढ़ी थाना में शिकायत देकर उझाना स्थित एनआरआई होटल होटल संचालक व उसके दो दोस्तों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में जांच के दौरान गढ़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी खांडाखेड़ी निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपियों उझाना निवासी अनिल व बबली को मामले में जांच करने के बाद बरी कर दिया। घटना को लगभग तीन माह बीतने के बाद डीआईजी ओपी नरवाल ने इस मामले पर संज्ञान लिया और इस जांच डीएसपी जितेंद्र खटकड़ को दी थी। इसके चलते ही थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार डीएसपी जांच में पाया गया कि थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने गलत तरीके से आरोपियों को मामले से बाहर निकाला है। इसमें किसी भी डीएसपी से जांच करवाए बिना ही आरोपियों को निकाल दिया। डीएसपी ने मंगलवार को मामले की जांच कर रिपोर्ट को डीआईजी ओपी नरवाला को सौंपी। जांच में लापरवाही बरतने व दुष्कर्म के आरोपियों को गलत तरीके से निकालने पर डीआईजी ने गढ़ी थाना प्रभारी को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए में रखा गया आरोपी
पिछले पांच दिन से इस मामले में आरोपी थाना प्रभारी को सीआईए जींद में रखा गया था। हालांकि डीआईजी ओपी नरवाल के अनुसार पूछताछ के लिए बुलाया गया है, न कि सीआईए में रखा गया है।
थाना प्रभारी पर लगे थे पैसों लेन के आरोप
निलंबित हुए गढ़ी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह पर दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को छोड़ने के आरोप में पैसे लेने के आरोप लगे थे। इसके चलते ही यह मामला डीआईजी तक पहुंचा तो उन्होंने थाना प्रभारी की जांच करवाई। मामले में सामने आया की बबली व अनिल को गलत तरीके से दुष्कर्म के मामले से निकाला गया। हालांकि पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

मुझे व्यक्तिगत रूप से किसी ने इसकी सूचना दी थी। इस पर डीएसपी जितेंद्र खटकड़ को जांच दी गई थी। इसके आधार पर थाना प्रभारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। अब मामले की जांच डीएसपी धर्मवीर सिंह करेंगे।
ओपी नरवाल, डीआईजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed