{"_id":"6a6261f84d5cf7097b0e89f4","slug":"garbage-collection-will-resume-in-the-city-from-monday-after-six-months-with-a-new-agency-taking-over-the-responsibility-jind-news-c-199-1-sroh1009-157205-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सोमवार से शहर में छह माह बाद नियमित उठेगा कूड़ा, नई एजेंसी संभालेगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सोमवार से शहर में छह माह बाद नियमित उठेगा कूड़ा, नई एजेंसी संभालेगी जिम्मेदारी
विज्ञापन
23जेएनडी13: शहर के पुराने बस अड्डे के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद
जींद। शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में लगे कूड़े के ढेरों से अब शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। करीब छह माह से प्रभावित कूड़ा उठान व्यवस्था को नगर परिषद की ओर से अगले सप्ताह (सोमवार) से नई एजेंसी के माध्यम से नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।
नगर परिषद ने शहर के 56,158 घरों को आरएफआईडी से चिह्नित कर लिया है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए 130 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जबकि ट्रैक्टर, लोडर समेत 55 से अधिक वाहन सफाई व्यवस्था में लगाए जाएंगे। शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर नियमित कूड़ा उठान और सफाई सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।
प्रत्येक जोन में कर्मचारियों और वाहनों की तैनाती की जाएगी ताकि नियमित रूप से घरों और सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा उठाया जा सके। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद शहर में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेरों की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। शहर में कूड़ा उठान का पिछला एजेंसी टेंडर करीब छह माह पहले समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित रही। कई क्षेत्रों में नियमित रूप से कूड़ा न उठने के कारण मुख्य मार्गों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में कूड़े के ढेर लगते रहे। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार लोगों ने नगर परिषद से कूड़ा उठान व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
नगर परिषद की ओर से समय-समय पर कुछ मार्गों और प्रमुख स्थानों से कूड़ा उठवाया गया लेकिन स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी। अब नई एजेंसी के माध्यम से नियमित कूड़ा उठान शुरू होने की उम्मीद है।
पीएम ने भी की थी सफाई में सहयोग की अपील
प्रधानमंत्री के जींद दौरे के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। मुख्य मार्गों और कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई करवाई गई थी। पीएम ने भी लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की थी। हालांकि उनके जाने के बाद भी शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे थे। इसके बाद नगर परिषद ने कुछ प्रमुख मार्गों से कूड़ा उठवाया था।
बाक्स
नई एजेंसी को केवल शुरुआत में ही नहीं बल्कि नियमित रूप से बेहतर कार्य करना होगा। इसके लिए एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से भी स्थायी राहत मिलेगी। फिलहाल शहर में प्रतिदिन डोर टू डोर कूड़े का उठान करवाया जा रहा है। इसके अलावा मार्गों से भी प्रतिदिन कूड़े का उठान होता है। अब एजेंसी के काम संभालने से यह काम ज्यादा बेहतर तरीके से करवाया जा सकेगा।-सुशील भुक्कल, ईओ नगर परिषद जींद।