{"_id":"69a9ca5da3a72b067a01898d","slug":"garbage-collection-from-the-narrow-streets-of-narwana-will-be-expedited-jind-news-c-199-1-sroh1006-149460-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना की संकरी गलियों से कचरा उठान में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना की संकरी गलियों से कचरा उठान में आएगी तेजी
Thu, 05 Mar 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
05जेएनडी22- नगर परिषद कार्यालय में खड़ी हाथ रेहड़ियां। संवाद
नरवाना। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद ने हाथ से चलने वाली 30 रेहड़ियां उपलब्ध करवाई हैं। इन रेहड़ियों के आने से अब शहर की तंग गलियों से कचरा उठाने का काम सुगमता से हो सकेगा।
नगर परिषद की ओर से करीब तीन लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। सफाई कर्मचारी पिछले काफी समय से पुरानी और जर्जर रेहड़ियों के कारण कचरा उठाने में परेशानी का सामना कर रहे थे।
कई बार गलियों में बड़ी गाड़ियों के पहुंचने में भी दिक्कत आती थी, जिससे कचरा समय पर नहीं उठ पाता था। नई हाथ रेहड़ियों के आने से अब कर्मचारियों को काम करने में सहूलियत मिलेगी और सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
शहर की संकरी गलियों में हाथ रेहड़ियां सबसे अधिक उपयोगी साबित होती हैं। इनके माध्यम से घर-घर से कचरा आसानी से एकत्रित कर मुख्य स्थान तक पहुंचाया जा सकेगा, जहां से आगे बड़े वाहनों के जरिए उसका निस्तारण किया जाएगा। इससे शहर में स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिलेगी।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अब उन्हें कचरा उठाने में कम मेहनत लगेगी और काम भी तेजी से पूरा हो सकेगा। शहर में सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।