{"_id":"6882fe3c91dccfffe7087682","slug":"gangsters-rampage-in-haryana-three-doctors-attacked-in-safidon-jind-one-dead-two-injured-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बदमाशों का तांडव: जींद के सफीदों में तीन डॉक्टरों पर हमला; एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बदमाशों का तांडव: जींद के सफीदों में तीन डॉक्टरों पर हमला; एक की मौत, दो घायल
Fri, 25 Jul 2025 09:39 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:39 AM IST
सार
जींद के सफीदों में गुरुवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना में बदमाशों ने तीन डॉक्टरों पर हमला कर दिया। जिसमें एक डॉक्टर की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद जिले के सफीदों में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। बदमाशों ने रामपुरा रोड पर तीन डॉक्टरों पर हमला कर दिया, जिसमें एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक डॉक्टर की पहचान डॉ. विकास शर्मा के रूप में हुई है, जो सफीदों में एक मल्टी-स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल संचालित करते थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह हमला देर रात उस समय हुआ, जब डॉ. विकास शर्मा और उनके दो सहयोगी डॉक्टर अपने अस्पताल से रामपुरा रोड की ओर जा रहे थे। अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें डॉ. विकास शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायल डॉक्टरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों का गंभीर आरोप
मृतक डॉ. विकास शर्मा के भाई ने इस घटना को साजिश करार देते हुए कहा कि मेरे भाई को सुनियोजित तरीके से मारा गया है। हमारा किसी से कोई रंजिश या लेना-देना नहीं था। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो परिजन और समर्थक सड़कों पर उतरकर रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. विकास शर्मा का परिचय
डॉ. विकास शर्मा पिछले पांच साल से सफीदों में अपना निजी मल्टी-स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल चला रहे थे और क्षेत्र में अपनी सेवाओं के लिए जाने जाते थे। उनके पिता शिवनारायण शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सफीदों मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रामपुरा रोड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।