फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gang busted for prostituting a woman hostage

बंधक बनाकर वेश्यावृति करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Wed, 12 May 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gang busted for prostituting a woman hostage
उचाना। पुलिस ने युवती को बंधक बना वेश्यावृत्ति करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पीड़िता की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने युवती के मौसा समेत सात लोगों के खिलाफ यौन शोषण, देह व्यापार करवाने व ब्लैकमेल करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। युवती ने सभी लोगों पर उसे माध्यम बनाकर एक दुकानदार को ब्लैकमेल करवाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उचाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसके मौसा मनोज ने रुपये लेकर उकलाना निवासी कुलदीप के पास उसको भेज दिया। इसके बाद कुलदीप ने भी पैसे लेकर उसे गांव पाबड़ा निवासी राममेहर के पास हिसार में भेज दिया। लगभग एक साल तक वह उसके पास रही। आरोप है कि बाद में फिर से उसे उकलाना लाया गया, जहां पर कुलदीप ने उसका यौन शोषण किया और उसकी पत्नी सुमन के साथ मिलकर देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया। उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता और ग्राहकों से रुपये लेकर उससे देह व्यापार करवाया जाता रहा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुलदीप का दोस्त गांव करसिंधू निवासी अमित से भी उसकी जान पहचान हो गई। अमित उसे गांव के ही सत्यवान के पास ले आया। इसी बीच सत्यवान ने गांव के ही एक दुकानदार को फंसाने के उद्देश्य से उसका उपयोग किया और दुकानदार के खिलाफ झूठी दुष्कर्म की शिकायत उचाना थाना में दर्ज कराई। मामले का भंडाफोड़ होने के साथ युवती की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने सिरसा के गांव निवासी पीड़िता के मौसा मनोज, गांव दनौदा कलां निवासी कुलदीप, उसकी पत्नी सुमन, राजस्थान निवासी दलबीर, गांव पाबडा निवासी राममेहर, गांव करसिंधू निवासी सत्यवान तथा अमित के खिलाफ यौन शोषण, देह व्यापार करवाने, ब्लैकमेल करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि युवती को मोहरा बनाकर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत दी गई थी। जब युवती से पूछताछ की गई तो उसने हकीकत बताई। युवती न केवल यौन शोषण का शिकार हुई, बल्कि उससे देह व्यापार करवाया जाता था। फिलहाल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed