फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Full business on half road

Jind News: आधी सड़क पर पूरा कारोबार

Mon, 25 Nov 2024 08:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Full business on half road
25जेएनडी17: मेन बाजार में दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण का दृश्य। संवाद
सफीदों। कस्बे के बाजारों को अतिक्रमण ने पूरी तरह से घेर लिया है। अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों, राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के हालात ये है कि दुकान के बाहर दुकानदारों ने पूरे-पूरे बाजार सजा रखे है और उस सामान के आगे ग्राहकों के वाहन खड़े हो जाते है। इसके बाद तो आम राहगीर व वाहन चालकों को निकलने तक की जगह नहीं बचती। अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या बनी हुई है। प्रशासन व पालिका के द्वारा इस ओर आंखे मूंदे होने के कारण दुकानदारों की हिम्मत बढ़ती चली जा रही है और निरंतर दुकानदार अतिक्रमण बढ़ा रहे हैं। अतिक्रमण की वजह से मुख्य बाजार से गुजरने वाले वाहनों का जाम लग जाता है। कई जगह तो अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने अपने दायरे से बाहर अवैध रूप से पक्के निर्माण करवा दिए हैं।
विज्ञापन

सफीदों का मेन बाजार, महात्मा गांधी, महाराजा अग्रसैन चौक, नया बस स्टैंड रोड, रेलवे रोड व सब्जी मंडी के पास का क्षेत्र अतिक्रमण से मुख्य रूप से प्रभावित हैं। इसके अलावा रात्रि में नगर के महाराजा अग्रसैन चौक पर रेहड़ी वालों का भारी जमावड़ा हो जाता है। रात को अग्रसेन चौक पर स्थिति इस कदर विस्फोटक हो जाती है कि दुपहिया वाहन तक का निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर की सड़कों पर अतिक्रमण ने अपनी जड़े इतनी मजबूत कर ली हैं कि आम लोगों के लिए भारी मुश्किलें पैदा हो गईं हैं। कागजों में तो सड़क काफी चौड़ी है लेकिन मौके पर सड़कें काफी संकरी हो गईं हैं। ऐसे में मार्ग से दिन भर गुजरने वाले वाहनों की वजह से ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है तथा वाहन चालकों का झगड़ा भी अक्सर दिखाई पड़ जाता है। नगरपालिका साल में एक आध बार कार्रवाई करती भी है लेकिन उसका दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ता। कुछ दिनों के बाद फिर से वैसा का वैसा हो जाता है। लोगों ने प्रशासन व पालिका से मांग की कि वह अतिक्रमण अभियान चलाकर नगर की सड़कों को खाली करवाएं। इसके साथ-साथ अभियान की निरंतरता बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन



नगर पालिका समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती रहती है। फिलहाल मुनादी करवाकर दुकानदारों को आगाह कर दिया है कि वे अपने सामान व किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा ले। अन्यथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा 27 नवंबर के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र कुमार, सचिव नगर पालिका सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed