{"_id":"669ecfb207eb81f6a60b74b4","slug":"fugitive-arrested-with-illegal-pistol-jind-news-c-199-1-sroh1009-120325-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध पिस्तौल के साथ भगोड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध पिस्तौल के साथ भगोड़ा गिरफ्तार
Tue, 23 Jul 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी09: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
नरवाना। सीआईए स्टाफ नरवाना ने एक युवक को 32 बोर की अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ फुलिया कलां गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फुलिया कलां निवासी हाल आबाद गीता कॉलोनी टोहाना निवासी भारत के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया उनको सूचना मिली कि भारत निवासी फुलिया कलां जो टोहाना रोड रेलवे फाटक से थोड़ा आगे अवैध हथियार के साथ खड़ा है। टीम ने दबिश देकर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्तौल मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उस पर पहले हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़ा, शराब तस्करी, चोरी व शस्त्र अधिनियम के पांच मुकदमें दर्ज हैं। हत्या के मामले में शहर थाना नरवाना से फरार चल रहा था। इसके अलावा आरोपी पर शहर थाना नरवाना में शस्त्र अधिनियम, जीआरपी कुरुक्षेत्र में चोरी, मूनक थाने में एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम, शहर थाना टोहाना में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज है।