{"_id":"6abc00a63a41d2bdb40c3290","slug":"fsl-team-visits-power-station-ten-days-after-assault-on-advocate-collects-evidence-jind-news-c-199-1-jnd1012-161213-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एडवोकेट से मारपीट के दस दिन बाद बिजलीघर पहुंची एफएसएल टीम, जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एडवोकेट से मारपीट के दस दिन बाद बिजलीघर पहुंची एफएसएल टीम, जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
29 सफीदों 3गांव हाट बिजली घर में जांच करती हुई फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम। संवाद
सफीदों। गांव हाट के 33 केवी बिजलीघर में 16 सितंबर की रात एडवोकेट प्रवीण कुमार बूरा के साथ मारपीट के मामले में मंगलवार को दस दिन बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने उस कमरे की बारीकी से जांच की, जहां एडवोकेट के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ मौके की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट भी तैयार की गई।
एफएसएल की वरिष्ठ अधिकारी कांता देवी के नेतृत्व में जांच अधिकारी मदनलाल, सरफाबाद चौकी प्रभारी रमेश कुमार और अन्य अधिकारी मंगलवार दोपहर बाद बिजलीघर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले उस कमरे का निरीक्षण किया जहां घटना होने की बात सामने आई है। कमरे के विभिन्न हिस्सों और आसपास के स्थानों की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया। टीम ने बिजलीघर में तैनात कर्मचारियों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने घटनाक्रम से संबंधित सवाल पूछकर उनके बयान दर्ज किए और उपलब्ध जानकारी को जांच का हिस्सा बनाया। मौके की परिस्थितियों को भी समझने का प्रयास किया गया।
वर्जन
घटनास्थल से विभिन्न प्रकार के साक्ष्य जुटाए गए हैं। एफएसएल टीम इन साक्ष्यों की वैज्ञानिक तरीके से जांच करेगी। निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटनास्थल से मिले तथ्यों को केस की जांच से जोड़ा जाएगा। -मदनलाल, जांच अधिकारी ।